कोरबा 30 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बुधवार को नगर पालिक निगम,कोरबा के पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार में विशेष सम्मिलन का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के नेतृत्व में सत्ता पक्ष ने सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु अपने विचार साझा किए।
विगत दिनों केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था जिसका कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों ने सहयोग न करते हुए बिल को पारित नहीं होने दिया, जिससे महिलाओं को मिलने वाला 33% आरक्षण का मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस संबंध में विपक्षी पार्टियों के द्वारा सहयोग न करने पर नगर निगम कोरबा के द्वारा विशेष सभा आयोजित किया गया।
उक्त बैठक में कांग्रेस व विपक्ष पार्टियों के विरुद्ध काली साड़ी पहनकर व काली पट्टी लगाकर, पुस्र्ष पार्षदों द्वारा काला कपड़ा पहनकर बिरोध किया गया।महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा विपक्ष के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव लाया गया जो पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। इसमें सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों का भी भरपूर सहयोग रहा। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एमआईसी सदस्यगण पक्ष /विपक्ष के पार्षदगण प्रतिनिधिगण एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह सम्मेलन समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

