उद्योग मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, कोरबा को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन; अब घटनास्थल पर होगी त्वरित वैज्ञानिक जांच

 


कोरबा, 24 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। अपराध जांच को और अधिक आधुनिक, तेज एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कोरबा जिले को बड़ी सौगात मिली है। राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रायपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला एफएसएल यूनिट्स को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में जिला फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यूनिट, कोरबा को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है।

यह हाईटेक वैन घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन, परीक्षण और सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित करेगी, जिससे अपराध विवेचना की प्रक्रिया और अधिक सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावशाली बनेगी।

इस अवसर पर शनिवार को जिला एफएसएल यूनिट, कोरबा द्वारा पुलिस प्रशासन के समन्वय से एक विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोबाइल फॉरेंसिक वैन की उपयोगिता, कार्यप्रणाली और अपराध जांच में इसकी अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला एफएसएल अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, डीडीपी, डीपीओ, जीपी, एजीपी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख विशेषताएं

🔹 घटनास्थल पर तत्काल वैज्ञानिक परीक्षण और साक्ष्य संरक्षण

🔹 ब्लड, डीएनए, फिंगरप्रिंट व जैविक साक्ष्यों का प्राथमिक परीक्षण

🔹 मोबाइल एवं डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच

🔹 साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण एवं न्यायालयीन उपयोग हेतु संधारण

🔹 बैलेस्टिक, आगजनी एवं गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक जांच में सहायता

🔹 पुलिस, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभागों के बीच बेहतर समन्वय

कार्यक्रम का उद्देश्य

✔️ फॉरेंसिक विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना

✔️ वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया को मजबूत बनाना

✔️ विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करना

✔️ आधुनिक तकनीक आधारित अपराध विवेचना को बढ़ावा देना

विशेष संदेश

“मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव होगी, जिससे अपराधों की विवेचना अधिक सशक्त, सटीक और न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।”

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2