कोरबा 27 जून 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" की 135वीं कड़ी के सामूहिक श्रवण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने व्यापक तैयारियां की हैं। रविवार को साकेत नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण, तुलसी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 135 युवा एवं 135 महिलाएं एक साथ प्रधानमंत्री के विचार सुनेंगी।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक संदेशों से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विकास अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि "मन की बात" केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनने की अपील की।

