डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने 60 आयुष चिकित्सकों का किया सम्मान, सेवा भावना को किया सलाम


कोरबा 04 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट द्वारा जिला आयुर्वेद कार्यालय, निहारिका (कोरबा) में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का रहीं। इस अवसर पर जिले के 60 आयुष चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी डॉक्टर के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके मरीज के चेहरे पर लौटने वाली मुस्कान, स्वस्थ जीवन और परिजनों की दुआएं होती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना लायंस क्लब के लिए गर्व का विषय है और क्लब सदैव समाजसेवा के ऐसे कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर इस धरती पर ईश्वर के प्रतिरूप हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति चिकित्सकों की निष्ठा समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा उनका योगदान सदैव सम्मान के योग्य है।

इसके बाद लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का सहित चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. शिरीन सिंह, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रश्मि रेखा पंडा, डॉ. सरोज पंडा, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. बंशीधर नायक, डॉ. राजेश गभेल, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. शरदचंद, डॉ. अनूप, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. सुधीर कौशल, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. चंद्रकला पाल, डॉ. विजय कंवर, डॉ. प्रवीण, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. गौरीशंकर साहू, डॉ. रवि राय, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. आशी सहित कुल 60 आयुष चिकित्सकों का सम्मान किया।

समारोह में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन प्रत्युष हनी सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना तथा सदस्य लायन डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप कश्यप एवं डॉ. राजीव श्रीवास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2