KORBA: कोरबा की प्रथम महापौर श्याम कंवर का निधन, आज गृह ग्राम भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

 


कोरबा 11 अक्टूबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा की सम्माननीय सदस्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर सुश्री श्याम कंवर का शनिवार शाम 4 बजे बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्याम कंवर ने वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, कोरबा नगर निगम की प्रथम महापौर के रूप में उन्होंने शहर के विकास की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान और जनसेवा के कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।

उनके निधन को कोरबा के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। जिला अधिवक्ता संघ सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आज भैसमा में होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्याम कंवर का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम भैसमा में किया जाएगा। इस दौरान परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2