कोरबा 11 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीपीपी प्लांट की बाउंड्री वॉल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई है, जो दर्री फर्टिलाइजर बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

