विधानसभा के विशेष सत्र में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, कोरबा से शामिल हुईं महिला मोर्चा की पदाधिकारी

 

रायपुर 02 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा सचिवालय में आयोजित विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में कोरबा से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीना शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, भाजपा महिला मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति वर्मा, महामंत्री स्वाती कश्यप, अनुसुईया राठौर तथा सुनीता पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने संबंधी शासकीय संकल्प सदन में प्रस्तुत किया। इस ऐतिहासिक पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कोरबा से शामिल हुई महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस संकल्प का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व में नई पहचान एवं मजबूत भागीदारी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।

महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन से देश और प्रदेश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिलाएं अब नीति निर्माण और नेतृत्व की मुख्य धारा में और अधिक मजबूती से अपनी भूमिका निभाएंगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2