विजय राठौर बने विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत सहमंत्री

 

रायपुर/कोरबा, 27 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ ने संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में विजय राठौर को विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ का प्रांत सहमंत्री नियुक्त किया गया है।

विजय राठौर की नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला स्तर के विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा से परिषद को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी तथा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

नवनियुक्त प्रांत सहमंत्री विजय राठौर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य, संस्कृति का संरक्षण हमारा संकल्प, समाज का संगठन हमारी शक्ति और सेवा-समर्पण विश्व हिंदू परिषद की पहचान है। हिंदुओं की एकता से अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए हम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।"

उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विश्वास और सहयोग बनाए रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2