संभागायुक्त ने ग्राम पंचायत बंदोरा में पंचायत भवन और शासकीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

 

सक्ती, 30 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा के ग्राम बंदोरा पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। संभागायुक्त ने ग्राम बंदोरा स्थित शासकीय लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण किया और विद्यालय परिसर पर चिकु का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने विद्यालय मे अध्यनरत बच्चों से सीधा संवाद करते हुए विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर पर बेहतर साफ सफाई रखने और विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबों से अध्ययन कराने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने का प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों ने संभागायुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, उप आयुक्त श्रीमती स्मृति तिवारी, उप आयुक्त श्री चौहान, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2