कोरबा 26 जुलाई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 57 स्थित एनटीपीसी परिसर (बूथ क्रमांक 31) में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा दर्री मंडल की टिफिन बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एल्डरमेन नवदीप नंदा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य 'बंटी', अधिवक्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (महिला मोर्चा) सरिता पाण्डेय, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष होम लाल भरिया, मंडल मंत्री अनिल गिरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण लाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सीमा गिरी, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री योगेंद्र राठौर, धनंजय कश्यप, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सुनीता पांडे, महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी पुष्प गिरी, मंडल कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र जी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

