कोरबा पुलिस का नशे पर प्रहार, गांजा-शराब पर कार्रवाई; अपराधियों पर कसा शिकंजा

 

कोरबा 20 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री/उपलब्धता तथा आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

गांजा सेवन करते युवक को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सप्लायर

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यश बैरागी, पिता कमलेश कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी धनुहारपारा, कोरबा को गांजा का सेवन करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 05 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में धारा 27 NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गईl पूछताछ के दौरान यश बैरागी द्वारा बताया गया कि वह आशा महंत, निवासी अटल आवास, राताखार, कोरबा से गांजा प्राप्त करता है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आशा महंत के ठिकाने पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई।रेड कार्रवाई के दौरान आशा महंत के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं ₹100/- बिक्री रकम बरामद की गई। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। आशा महंत पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुकी है।

एक अन्य प्रकरण में अवैध शराब जब्त

एक अन्य प्रकरण में रीना बैरागी, पति कृष्णा बैरागी, निवासी अटल आवास, राताखार, कोरबा के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

⚠️ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

🔹 रवि वर्मा, निवासी राताखार, कोरबा के संबंध में गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई। उसके विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

🔹 आजाद सिंह पाल, प्रभात बैरागी एवं प्रतीक बैरागी द्वारा क्षेत्र में पान ठेला संचालित किया जा रहा था। इन स्थानों पर नशे से संबंधित सामग्री की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराए जाने की गतिविधि पाए जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई तथा तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

👮 नशे के अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की पैनी नजर

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों, नशीले पदार्थों की बिक्री/उपलब्धता कराने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस की अपील

आम नागरिक अपने आसपास होने वाली अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं नशामुक्त कोरबा के निर्माण में सहभागी बनें।


 

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2