राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ‘नीति से धरातल तक’ पुस्तक का विमोचन

 

रायपुर 18 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने गुरुवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में डॉ. संदीप शुक्ला एवं डॉ. श्वेता शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक ‘नीति से धरातल तक: छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में NEP 2020’ का विमोचन किया। पुस्तक का उपशीर्षक ‘क्रियान्वयन, चुनौतियां और संभावनाएं’ है।

यह पुस्तक छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया, सामने आ रही चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है। 

विमोचन कार्यक्रम के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने पुस्तक के लेखकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से विद्यार्थियों को बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलेंगे।

पुस्तक के लेखक डॉ. संदीप शुक्ला एवं डॉ. श्वेता शुक्ला ने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में NEP 2020 के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। 

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2