आज कोरबा आ रहे "हनुमान अंश के अभिनेता"

 

कोरबा 16 अक्टूबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। हनुमान अंश में बाबा का किरदार निभाने वाले मुख्य पात्र 'शोभिनव सत्य' आज 16 अक्टूबर को कोरबा प्रवास पर आ रहे हैं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में वे ओपन ऑडिटोरियम मैदान पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन से जुड़े लोगों और रामभक्तों में उत्सुकता है।

'शोभिनव सत्य' के कोरबा प्रवास का कार्यक्रम दो दिनों का है। आज 16 अक्टूबर को वे ओपन ऑडिटोरियम मैदान में आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में शामिल होंगे। वहीं, 17 अक्टूबर को प्रकृति की गोद में स्थित फुटका पहाड़ में भगवान के चरणों में आयोजित वॉकथॉन में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।

धार्मिक आस्था और प्रकृति के संगम के बीच आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उनके कोरबा आगमन से रामलीला एवं दशहरा मेले के आयोजन को भी विशेष पहचान मिलने की उम्मीद है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पांडेय के बुलावे पर आ रहे कलाकार ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपील की है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2