नई दिल्ली/ रायपुर बस्तर 8 नवंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की वीरभूमि बस्तर आ रहे है। उन्होंने ने कहा कभी नक्सलवाद के आतंक से प्रभावित रहा बस्तर आज शांति, विकास और नई उम्मीदों की ओर बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। यह अवसर देश की रक्षा में दिन-रात तैनात जवानों के अदम्य साहस, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का है।
बस्तर में शांति की नई सुबह लाने के लिए हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उनके त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान को मेरा शत-शत नमन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि बस्तर की धरती और देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

