KORBA BREAKING: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, महिला की मौके पर मौत

कोरबा 14 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजे बलौदा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए संतुलन खो दिया और ट्रेलर सड़क से उतरकर सीधे एक मकान में जा घुसा।

हादसे की चपेट में आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2