मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 

रायपुर 14 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके उत्थान के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2