कोरबा 21 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को “लायंस गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल 2026, रविवार को माँ मड़वारानी परिसर स्थित विद्यालय में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि मशहूर फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन लायन राजकुमार अग्रवाल ने की।
विशिष्ट अतिथियों में पार्षद हितानंद अग्रवाल, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन रिपुदमन पुसरी एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लायन पवन मलिक शामिल रहे।
अतिथियों ने डॉ. शर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उनके आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में लायन डॉ. विजय अग्रवाल (चाम्पा), लायन एम.डी. माखीजा, लायन कैलाश नाथ गुप्ता, लायन अजय धनौदिया, लायन आशीष अग्रवाल (बिलासपुर) सहित विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

