KORBA: बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया सफल रेस्क्यू

 

कोरबा 01 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले में मौसम का मिज़ाज बदलते ही सांपों के निकलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है,अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं मिल रही हैं।

जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कई स्थानों पर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किए,ताजा मामले में एक जहरीला कोबरा सांप एक गाड़ी के अंदर घुस गया था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में सतर्क रहें, घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंतवन विभाग एवं विशेषज्ञों को सूचना दें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम 

हेल्प लाइन नंबर 

8817534455,7999622151

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2