KORBA: ओवरलोडिंग के बहाने चल रहा था कोयला चोरी का नेटवर्क, गिरोह गिरफ्तार


कोरबा 01 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कोरबा पुलिस ने दीपका क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा लगभग 215 टन कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त 3 ट्रेलर एवं 1 पेलोडर (SDL) को भी जब्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

1️⃣ रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती, टावर मोहल्ला, कोरबा

2️⃣ सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा

3️⃣ मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड

4️⃣ सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार (वर्तमान निवास: झाबर, दीपका)

5️⃣ मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी (म.प्र.)

6️⃣ अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्डपुर, कोरिया

जब्त वाहन:

🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 0792

🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 8288

🔸 ट्रेलर – CG 10 BY 8288

🔸 पेलोडर (SDL) – CG 07 CS 2199

घटना का विस्तृत क्रम:

दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना दीपका पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दीपका खदान से अवैध रूप से कोयला लोड कर तीन ट्रेलर बिलासपुर की ओर रवाना होने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिरकी मोड़, दीपका के पास घेराबंदी कर तीनों ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में पाया गया कि ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लोड किया गया था। इस पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 168/2026 दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कोयला लोडिंग कराने वाला, ट्रांसपोर्टर, खरीदार एवं वाहन चालक शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आगे की कार्रवाई:

इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोयला चोरी, अवैध परिवहन एवं इससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2