हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

 

रायपुर 09 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट से हिंदू धर्म में और सनातन धर्म में आस्था रखने वाले और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले ने शुक्रवार रात उस समय और तूल पकड़ लिया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के निवास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पन्नालाल और गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गोयल का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया जांच जारी हैं। 



Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2