कोरबा 11 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निःशुल्क आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर 15 अगस्त 2026 को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी-निहारिका रोड, कोरबा में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने बताया कि शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा तथा श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के विभिन्न सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों के लिए आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं योग चिकित्सा संबंधी परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही रोगों से संबंधित एक्यूप्रेशर पॉइंट की जानकारी एवं उपचार पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर एवं पंचकर्म चिकित्सालय की एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ द्वारा किया जाएगा।
शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविरार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां तथा उपयोगी स्वास्थ्य पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग एवं प्राणायाम के संबंध में व्यक्तिगत परामर्श दिया जाएगा।
शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने अंचलवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन एवं जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

