कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ

 

सक्ती, 15 अगस्त 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपनी आज़ादी का सही और सार्थक उपयोग करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ हम सभी को अपने मन में अपने परिवार समाज और देश के लिए सदविचार रखकर देशहित में काम करना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए एक दूसरे के हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, गीत, कविताएँ और अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश राजपूत सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2