कांकेर 25 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 पर मरकटोला घाट में एक ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गए और भारी भरकम ट्रक पलट गया।
टक्कर के बाद धान की बोरियां सड़क पर बिखरींमिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 10 युवक सवार थे। उनमें से 4 की मौत हो गई। 6 अन्य भी घायल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि, धान की बारियों से भरा विशालकाय ट्रक ना सिर्फ पलट गया बल्कि, धान के बारे सड़क पर इधर-उधर बिखर गए।
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सउ़क पर आवागमन प्रारम्भ कराने की कोशिश शुरू कर दी गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए पास के हास्पिटल भिजवाया गया है। मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

