कोरबा 25 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। नगर निगम आवासीय परिसर में आदर्श युवा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गणेशोत्सव के उपरांत 26 सितंबर 2026, शुक्रवार को भव्य भजन एवं देवी जस जागराता तथा भव्य भोग-भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों डी.एस. (धनंजय) साहू, पिंकी स्नेहा साहू एवं श्याम यादव द्वारा भक्ति गीतों एवं देवी जस के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण का आनंद कराया जाएगा।
आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम के साथ भव्य भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें निगम आवासीय परिसर सहित आसपास के श्रद्धालु एवं नागरिक प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आदर्श युवा गणेश उत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर देवी जागरण एवं भोग-भंडारे का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: नगर निगम आवासीय परिसर, कोरबा
दिनांक: 26 सितंबर 2026
समय: शाम 7 बजे से
आयोजक: आदर्श युवा गणेश उत्सव समिति

