बिलासपुर 11 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार, 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, बिलासपुर में विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताया कि शिविर में पहुंचने वाले लोगों का नाड़ी परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं शारीरिक प्रकृति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें प्रकृति के अनुरूप आयुर्वेदिक परामर्श दिया जाएगा। साथ ही उचित आहार-विहार, दैनिक दिनचर्या, योग-प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर एवं आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6232275433 पर संपर्क किया जा सकता है।

