KORBA नगर निगम में 11 कर्मचारियों को पदोन्नति, राजस्व निरीक्षक से लेकर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक तक मिली जिम्मेदारी

 

कोरबा 08 सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। नगर पालिक निगम कोरबा में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर कुल 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा 7 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालयीन आदेशों के तहत 7 राजस्व उप निरीक्षकों को राजस्व निरीक्षक, सहायक ग्रेड-02 के 3 कर्मचारियों को सहायक कार्यालय अधीक्षक तथा एक स्वच्छता निरीक्षक को वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्व निरीक्षक के पद पर पुरषराज सिंह यादव, संजय ठाकुर, मनोज केशरवानी, उत्तम प्रसाद राठौर, भावेश यादव, देव नारायण पेंकरा और देवव्रत आदित्य को पदोन्नति मिली है। वहीं सुखराम यादव, जनक राम हस्सराज और श्रीमती तारा भगत को सहायक कार्यालय अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा गिरधर प्रसाद विश्वकर्मा को स्वच्छता निरीक्षक के पद से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 10 दिवस के भीतर नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण एवं पद से संबंधित लाभ निर्धारित नियमों के अनुसार देय होंगे। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को मिली इस पदोन्नति से निगम कर्मियों में खुशी का माहौल है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2