रायपुर में महापौर से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई, इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन हिरासत में

 


रायपुर 04सितंबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े एक विवादास्पद वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ सिविल लाइन थाने ले गई है और मामले में पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा विवाद?

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप है कि वीडियो में रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके अलावा, वीडियो में महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। आरोप है कि इस आपत्तिजनक सामग्री को हटाए बिना ही इसे फेसबुक, न्यूज पोर्टल और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया गया।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि किसी महिला जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाया जाए। पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की मदद ले रही है।

गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का विरोध

सोमा देवांगन की गिरफ्तारी की खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस की भी खबर सामने आई है।

मूल स्रोत की तलाश: पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे सबसे पहले कहां अपलोड किया गया।और वीडियो के निर्माण और इसे शेयर करने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2