कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक




रायपुर/कोलकाता, 18 अक्टूबर 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल में जमा हो गई, जिससे हालात बिगड़ने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंडाल के ढांचे में टूट-फूट भी हादसे की संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, भगदड़ के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री साय ने मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2