कोरबा, 22 सितम्बर 2025( नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शक्ति एवं भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना और अनुष्ठानों के साथ नौ दिनों तक उत्सव मनाएंगे। नगर के विभिन्न मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।
शहर के प्रमुख दुर्गा मंडलों में आकर्षक सजावट की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भजन-कीर्तन, गरबा एवं रामलीला जैसी प्रस्तुतियां भक्तों को आस्था और संस्कृति से जोड़ेंगी।
लोग मां दुर्गा की साधना कर आत्मिक शांति, शक्ति और जीवन में नई ऊर्जा प्राप्त करने की कामना कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि का यह पर्व सामाजिक सद्भाव, भक्ति और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।