कोरबा, 19 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)।एसईसीएल कुसमुंडा से सेवानिवृत्त कर्मी, विश्व हिंदू परिषद कोरबा के जिलाध्यक्ष तथा नगर निगम कोरबा के पूर्व एमआईसी सदस्य व विकास नगर के पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह के पिता श्री नरेंद्र कुमार सिंह जी का गुरुवार को दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने गृह ग्राम बड़ेसर जमनिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में उन्होंने अंतिम सांस ली।
इलाज के दौरान रायपुर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बुधवार देर शाम एंबुलेंस से वे कुछ समय के लिए विकास नगर स्थित अपने निवास स्थान पहुंचे। उनके आगमन की खबर सुनकर हजारों शुभचिंतक अंतिम दर्शन हेतु पहुंच गए। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर गृह ग्राम रवाना हुए, जहां उनका निधन हो गया।
आज शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम बड़ेसर जमनिया (जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।
श्री नरेंद्र कुमार सिंह जी अपने पीछे धर्मपत्नी, पुत्रगण कमल नारायण सिंह (भाजपा नेता), अमरजीत सिंह, छोटे भाई दीपक, भाजपा नेता महेंद्र कुमार सिंह, छोटे भाई जीतू सिंह, बहुएं, पोते-पोती सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं।