मणिपुर हमले में बस्तर का लाल शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 




रायपुर, 21 सितम्बर 2025 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए आतंकी हमले में दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। इनमें छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप भी शामिल हैं। मातृभूमि की रक्षा करते हुए रंजीत कश्यप ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।


हमले की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा—


“मैं शहीद रंजीत कश्यप और अन्य जवानों को शत-शत नमन करता हूँ। यह बलिदान देश की सुरक्षा और एकता के लिए अविस्मरणीय रहेगा। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएँ हैं। उनका त्याग हम सबको राष्ट्ररक्षा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ बनाता है।”


छत्तीसगढ़ ने एक और सपूत खो दिया है, लेकिन शहीद रंजीत कश्यप की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।