कोरबा 11 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिला पुलिस कोरबा द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना दीपका पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोटानपारा केराकछार, धुरेना एवं सिरकी खुर्द सहित कुल पांच अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सूरज धनुहार, पिता मंगल धनुहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोटानपारा केराकछार, थाना दीपका
2. विक्रम धनुहार, पिता रतन धनुहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी धुरेना, थाना दीपका
3. प्रीति मारकाम, पिता रामनारायण, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिरकीखुर्द, थाना दीपका
4. अंताबाई, पति स्व. फिरतूराम धनुहार, निवासी धुरेना, थाना दीपका
दीपका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

