कोरबा 26 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शिव सेना छत्तीसगढ़ के विरोध और मांग के बाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा होली पर्व के दिन प्रदेश में सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले का शिव सेना छत्तीसगढ़ ने स्वागत करते हुए इसे सामाजिक हित और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का पवित्र और पारंपरिक त्योहार है, जिसे सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। शराब की खुली बिक्री से अक्सर विवाद, दुर्घटनाएं और असामाजिक घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में सरकार का यह निर्णय आम जनता, परिवारों और समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
शिव सेना छत्तीसगढ़ ने माननीय मुख्यमंत्री के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने में मदद मिलेगी।
जिला अध्यक्ष कोरबा भुवनेश्वर राठौर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला जनता की भावनाओं के अनुरूप है।

