स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अनिवार्य रूप से कराए बायोमैट्रिक अपडेट - कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो

 


👉 एम. बी. यू अभियान का गांव-गांव में मुनादी कर बच्चों और उनके अभिभावको को करे जागरूक

सक्ती, 23 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शासन के निर्देशानुसार एम. बी. यू अभियान (मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) अन्तर्गत जिले में 5 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। 

एम. बी. यू अभियान अन्तर्गत जिले के स्कूलों मे तथा विभिन्न शासकीय कार्यालयो जैसे सभी तहसील कार्यालय, सभी जनपद पंचायत , सभी नगर पंचायत तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में संचालित आधार सेवा केंद्रों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से बच्चों का निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर पंचायत सचिवो और रोजगार सहायको के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी कर सभी स्कूली छात्र छात्राओं का निर्धारित समय पर अनिवार्य निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर आधार अपडेट की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं शिविर की जानकारी अधिक से अधिक साझा कर सभी बच्चों का अनिवार्य निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कराए जाने कहा है। कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का नि:शुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2