महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण का बजट – गोपाल मोदी

 

कोरबा 24 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट (2026-27) प्रस्तुत किया, जिसे ‘संकल्प’ बजट नाम दिया गया है। 1.72 लाख करोड़ रुपये के इस बजट का मूल मंत्र ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के माध्यम से समावेशी विकास है। यह बजट अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और लाइवलीहुड सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाला है। उन्होंने इसे “विकसित छत्तीसगढ़” की संकल्पना को साकार करने वाला दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट बताया। 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट राज्य की आर्थिक मजबूती, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक कल्याण योजनाओं को गति देने वाला है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि कर विकास कार्यों को नई रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

बेटियों एवं महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ

छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026-27 में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य की बेटियों को जब वे 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेंगी तब उन्हें ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण हेतु नई कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान किया गया हैं। स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार। पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट। बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि में वृद्धि। बस्तर अंचल के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 4500 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार, 1600 नई नियुक्तियाँ, 250 नई MBBS सीटें।

अन्नदाताओं के लिए विशेष प्रावधान

अन्नदाताओं को बेहतर समर्थन मूल्य एवं समय पर भुगतान। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार हेतु बजट वृद्धि। कृषि यंत्रों पर अनुदान और आधुनिक खेती को बढ़ावा।

फसल बीमा एवं प्राकृतिक आपदा राहत को मजबूत करना। इसी प्रकार मुख्यमंत्री सड़क योजना में 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की योजना। 36 नई सड़कों का निर्माण। जिससे आवागमन सुविधा बेहतर होने से व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

गोपाल मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह संतुलित एवं जनहितैषी बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इसमें ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं एवं युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के विश्वास को मजबूत करेगा तथा छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में गोपाल मोदी जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और यह बजट प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।


                   

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2