नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: दर्री केन्दईखार में शासकीय जमीन से अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

 

कोरबा 23 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत दर्री केन्दईखार में शासकीय भूमि पर किए गए बड़े पैमाने के निर्माण को अवैध मानते हुए प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई शुरू कर दी। कटघोरा एसडीएम कार्यालय की टीम पुलिस बल व निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुँची और कब्जा हटाने का अभियान प्रारंभ किया।

जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर बड़े-बड़े फार्म हाउस बना लिए गए थे। मामले की शिकायत प्रधान मंत्री कार्यालय तक भी की गई थी। शिकायत के बाद जांच कर 9 फरवरी को बेदखली आदेश जारी किया गया था तथा कब्जाधारियों को 15 फरवरी तक स्वयं स्थान खाली करने का समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जमीन खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

कटघोरा एसडीएम ने बताया कि शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कब्जा हटाने के दौरान क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2