CG BREAKING: महंगी हुई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये

रायपुर 12 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर की वित्त समिति ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक 460 रुपये ली जाने वाली परीक्षा फीस को बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है।

मंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद आगामी सत्र से नए शुल्क लागू किए जाएंगे। फीस में लगभग 340 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

मंडल सूत्रों के अनुसार परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन प्रक्रिया, प्रशासनिक खर्च और अन्य व्यवस्थाओं में बढ़ती लागत को देखते हुए शुल्क में संशोधन किया गया है। वित्त समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।


Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2