CG: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा संकेत — दुर्ग और बिलासपुर में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

 

दुर्ग 23 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भिलाई में चल रही राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अहम संकेत देते हुए बड़ा बयान दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि राज्य के बड़े शहरों में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरों में भी इसे लागू करने की तैयारी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी समय-सीमा तय नहीं है, लेकिन जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां यह व्यवस्था जरूर लागू की जाएगी।

भिलाई में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही है। प्रतियोगिता 27 फरवरी तक चलेगी, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और पुलिस की 54 विंग की 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन की जिम्मेदारी स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आईपीएस सदानंद कुमार को सौंपी गई है।

उद्घाटन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से कानून-व्यवस्था में और कसावट आएगी तथा बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2