KORBA: 28 फरवरी को ‘स्वर्ण बिंदु प्राशन’ कार्यक्रम, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की पहल

 

कोरबा 26 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। ‘‘चलो आयुर्वेद की ओर’’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा 28 फरवरी 2026, शनिवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। यह आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस विशेष आयुर्वेदिक टीकाकरण कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अभिभावकों को आयु अनुसार उपयुक्त आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी तथा उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार हेतु पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर सकते हैं, ताकि बच्चों को असुविधा न हो और अधिक प्रतीक्षा से बचा जा सके।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस आयुर्वेदिक पहल का लाभ अवश्य उठाएं।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2