KORBA: 4 घंटे देरी से पहुंची कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस, यात्री हलाकान

 

कोरबा 26 फरवरी 2026(नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। गुरुवार को भी विशाखापट्टनम से कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम से चलकर कोरबा पहुंचने वाली लिंक एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन समय सुबह 11:00 बजे है, लेकिन ट्रेन दोपहर लगभग 3:00 बजे कोरबा स्टेशन पहुंची। करीब 4 घंटे देरी से आने के कारण इसी रेक से वापस जाने वाली कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस भी समय पर रवाना नहीं हो सकी।

कोरबा से इस ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय शाम 4:10 बजे है, लेकिन देर से आने के कारण ट्रेन लगभग 5:06 बजे रवाना हुई, यानी करीब 54 मिनट की देरी से यात्रियों को सफर शुरू करना पड़ा।

रेल यात्रियों का कहना है कि इस रेलखंड पर अक्सर कोयला लोड मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है, जिसके चलते यात्री ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिल पाता और वे घंटों खड़ी रहती हैं। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट जाती हैं और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2