कोरबा 12 फरवरी 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शिवसेना द्वारा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के विरोध में पुतला दहन किए जाने की घोषणा की गई है। संगठन का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से भारतीय परंपराओं और मूल्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसके विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रेम, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है, जबकि वेलेंटाइन डे जैसी परंपराएं भारतीय समाज की संस्कृति से मेल नहीं खातीं। उन्होंने कहा कि शिवसेना इस दिन पाश्चात्य असभ्यता के प्रतीक स्वरूप पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

