छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: सरकारी नौकरी के 700 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू

रायपुर 16 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को भेज दिया है। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 700 पदों को भरा जाएगा। इनमें 625 सहायक प्रोफेसर, 50 पुस्तकालयाध्यक्ष और 25 खेल अधिकारी के पद शामिल हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य सरकार के नियमों के तहत आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है और विषयवार रिक्त पदों का भी अंतिम निर्धारण कर लिया गया है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को CGPSC को सभी आवश्यक जानकारी के साथ औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है।

सहायक प्रोफेसर के विषयवार पद

सरकारी कॉलेजों में विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

हिंदी – 50 पद

अंग्रेजी – 50 पद

राजनीति विज्ञान – 50 पद

अर्थशास्त्र – 25 पद

समाजशास्त्र – 50 पद

इतिहास – 25 पद

भूगोल – 25 पद

भौतिकी – 50 पद

गणित – 50 पद

रसायन विज्ञान – 50 पद

वनस्पति विज्ञान – 50 पद

जूलॉजी – 50 पद

इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में 15 पद, वाणिज्य में 75 पद और कानून में 10 पद भी शामिल हैं।

जल्द जारी होगी भर्ती अधिसूचना

उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार रिक्तियाँ और परीक्षा का सिलेबस CGPSC को भेज दिया है। अब आयोग जल्द ही भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2