कोरबा में ‘स्वर्ण बिंदु प्राशन’ संस्कार का आयोजन, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर

 

कोरबा 01 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत शनिवार, 28 फरवरी 2026 को महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका स्थित पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय परिसर में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के तहत बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया गया।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया। कार्यक्रम पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ।

डॉ. शर्मा ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के इस संधिकाल में सर्दी की विदाई और गर्मी के आगमन के साथ वातावरण में बदलाव होता है, जिसका प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। इस दौरान बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, अतिसार और चक्कर जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार से बच्चों का पाचन तंत्र सुदृढ़ होता है, धातुएं पुष्ट होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे वे ऋतु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रह सकते हैं।

शिविर में श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा सहित नेत्रनंदन साहू, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, देवबली कुंभकार एवं पंचकर्म तकनीशियन रूबी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2