भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की एकजुटता से गूंजा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता "महासम्मेलन"

 

कोरबा 17 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती के पावन अवसर पर 15 मार्च 2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम हॉल में भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बहुजन समाज के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का 6वां स्थापना दिवस और कार्यकर्ता महासम्मेलन भी एक साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और बहुजन समाज के अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

आरंग से शुरू होगा ‘लक्ष्य एक लाख’ सदस्यता अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 20 मार्च से राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र से एक विशाल सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान पूरे प्रदेश के हर जिले और गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 4 से 6 महीनों के भीतर छत्तीसगढ़ में भीम आर्मी के एक लाख समर्पित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

महासम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ इस घोषणा का स्वागत किया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक परिवर्तन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

कोरबा टीम को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी, शानदार रहा आयोजन

प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन की जिम्मेदारी भीम आर्मी जिला कोरबा टीम को सौंपी गई थी। कार्यक्रम का सफल संचालन और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद, कार्यक्रम प्रभारी रामस्वरूप महिलांगे और विजय सोनवानी ने पूरी कोरबा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में वर्तमान जिलाध्यक्ष अजित सोनवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन रात्रे और पूर्व जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर खूंटे सहित सभी वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोग करने वाले बुद्धिजीवियों का भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की सफलता पर पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी नारों के साथ “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” के उद्घोष किए।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2