KORBA: हसदेव नदी के रेलवे पुल से लटकता मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी

 

कोरबा 17 मार्च 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले मार्ग पर हसदेव नदी के ऊपर बने रेलवे के दूसरे नंबर पुल से एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के गार्टर से लटकते युवक को देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र को दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक पुल के निचले हिस्से में जाकर चुनरी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एएसआई विभव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया।

 पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2