KORBA BREAKING; पाली में राशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, दुकान निरस्त, जागृति समूह पर FIR के आदेश

 

कोरबा 7 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत पटपरा में भारी अनियमितता और राशन गबन का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संचालक संस्था महिला जागृति स्व सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया है। साथ ही अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता के खिलाफ पाली थाना में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

औचक जांच में खुला घोटाले का राज

पाली के अनुविभागीय दण्डाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 30 मार्च 2026 को हल्का पटवारी द्वारा आकस्मिक जांच और भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

वितरण पंजी में जनवरी 2026 के दौरान कुल 562 राशन कार्डधारियों के हस्ताक्षर और फिंगरप्रिंट दर्ज पाए गए, लेकिन ग्रामवासियों के अनुसार केवल 140 से 150 हितग्राहियों को ही चावल वितरित किया गया। शेष कार्डधारियों को चावल, शक्कर और चना नहीं दिया गया।

संचालक ने खुद स्वीकारी गड़बड़ी

कारण बताओ नोटिस के जवाब में समूह ने स्वयं स्वीकार किया कि जनवरी माह में 321 कार्डधारियों को चावल वितरित नहीं किया गया। यह स्पष्ट रूप से राशन के गबन और अनियमितता को दर्शाता है।

कानून का उल्लंघन, अनुबंध समाप्त

यह कृत्य छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कई प्रावधानों का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है।

प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उचित मूल्य दुकान का संचालन अनुबंध निरस्त कर दिया। प्राधिकार पत्र और आबंटन आदेश रद्द किया। जमा प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में समाहित कर ली

अस्थायी व्यवस्था लागू

राशन वितरण प्रभावित न हो, इसके लिए दुकान को अस्थायी रूप से अन्य व्यवस्था के तहत संचालित करने का निर्णय लिया गया है। 412 से अधिक हितग्राहियों को नहीं मिला। राशन जांच में सामने आया कि 412 से 422 कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया। साथ ही 154 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया गया। 50 किलो चावल स्टॉक में भी नहीं मिला स्टॉक से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए

FIR के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया है कि तत्कालीन संचालक संस्था के अध्यक्ष कांति बाई, सचिव अनिता और विक्रेता रविन्द्र कुमार के विरुद्ध थाना पाली, जिला कोरबा में आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2