KORBA : MJM में दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा,प्रसूताओं को बड़ी राहत

 


कोरबा 09 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। शहर के प्रतिष्ठित एमजेएम हॉस्पिटल (मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल) में मातृत्व सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और आधुनिक पहल की गई है। यहां अब “पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी” की सुविधा सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से राहत मिल रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से कई महिलाओं को अब तक दर्द रहित सामान्य प्रसव का लाभ दिया जा चुका है। इस सुविधा के तहत प्रसव प्रक्रिया को अधिक सहज, सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा रहा है।

अस्पताल में अनुभवी एनेस्थेटिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी रखती है, जिससे मां और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सकीय देखरेख के कारण पेनलेस डिलीवरी अब एक सुरक्षित विकल्प बनकर उभरी है। इसका लाभ लेने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव को सकारात्मक बताते हुए इसे मातृत्व के सुखद अनुभव से जोड़ा है।

एमजेएम हॉस्पिटल में प्रसूति सेवाओं के अंतर्गत नॉर्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी, एंटीनाटल केयर, महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, पीसीओडी/पीसीओएस जैसी समस्याओं का उपचार, हिस्टेरेक्टॉमी और लेप्रोस्कोपी सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके साथ ही नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण, विशेष देखभाल, 24×7 इमरजेंसी सेवा, एनआईसीयू सुविधा तथा आईयूआई (इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) जैसी उन्नत सेवाएं भी अस्पताल में प्रदान की जा रही हैं।

अस्पताल के संचालक डॉ प्रिंस जैन का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस आधुनिक सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2