KORBA: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “चलो आयुर्वेद की ओर” अभियान के तहत मुफ्त स्वास्थ्य शिविर

 

कोरबा 5 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। 7 अप्रैल के अवसर पर इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े रहें” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान निःशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) एवं ब्लड प्रेशर जांच, आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से लोगों को इस वर्ष की थीम के अनुरूप जागरूक किया जाएगा कि वे अंधविश्वास, टोना-टोटकों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और योग्य चिकित्सकों से उपचार प्राप्त करें। साथ ही प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली (लाइफस्टाइल) एवं संतुलित आहार (डाइट) के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा से बचा जा सके।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2