कोरबा 5 अप्रैल 2026 (नवचेतना न्यूज छत्तीसगढ़)। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलगी मोड़ से आगे स्थित शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में मृतक की पहचान सुमेधा सलिहाभांठा निवासी रामेश्वर दास (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और अपने प्रियजन की मौत से आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

