KORBA: सुशासन तिहार में ACB की दबिश, रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों पकड़ा

 


0 रिटायर्ड शिक्षक से GPF पासबुक एंट्री के नाम पर मांगी थी 40 हजार की घूस

कोरबा 29 मई 2026 (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से उनकी GPF पासबुक में कटौती की प्रविष्टि दर्ज करने के एवज में आरोपी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। रकम देने के लिए शिक्षक को शिविर में बुलाया गया था। जैसे ही लेन-देन हुआ, बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। कार्रवाई के बाद शिविर स्थल पर हड़कंप मच गया। आरोपी से कोषालय विभाग में पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप मिश्रा पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। इस ताजा कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मच गई है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2